पावर हाउस के पीछे सज रही थी जुए की महफिल: सट्टी पुलिस ने आधी रात छापा मारकर 6 जुआरियों को दबोचा, 30 हजार से अधिक की नकदी बरामद
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के अभियान के तहत थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा की टीम का बड़ा एक्शन, रंगे हाथों पकड़े गए सभी आरोपी
ब्रजेन्द्र तिवारी, कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और जुआरियों व सटोरियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। satti police arrested gamblers kanpur dehat के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में सट्टी थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके और आरोपियों की जामा तलाशी से कुल 30,160 रुपये की नकदी बरामद की है।
विद्युत पावर हाउस के पीछे चल रहा था जुए का फड़
थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार की रात उपनिरीक्षक हरिहर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात करीब 8:50 बजे मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि सट्टी गांव स्थित विद्युत पावर हाउस के पीछे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को धर दबोचा।
सट्टी निवासी 6 आरोपी गिरफ्तार, जामा तलाशी व फड़ से नकदी बरामद
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सट्टी निवासी सागर उर्फ अमित कुमार, अकील अहमद, मो. राशिद, अंकुल कुमार, कासिफ और राजू के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने जब फड़ और आरोपियों की तलाशी ली, तो मालफड़ से 20,540 रुपये तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी से 9,620 रुपये बरामद हुए। इस प्रकार कुल 30,160 रुपये की नकदी जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
अपराध और अपराधियों पर लगातार रहेगी पैनी नजर
थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि या अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा और अवैध धंधों में लिप्त लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा। satti police arrested gamblers kanpur dehat की इस त्वरित कार्रवाई से जुआरियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।



