कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में खंड शिक्षाधिकारी अजब सिंह की भावुक विदाई, नम आंखों से शिक्षकों ने दी विदाई

रसूलाबाद ब्लॉक में अजब सिंह यादव के विदाई समारोह में उमड़ा शिक्षक परिवार।

Story Highlights
  • शिक्षक बोले- सहज व्यवहार, निष्पक्ष कार्यशैली और बीईओ का अपनापन हमेशा रहेगा याद।
  • चांदी का मुकुट पहनाया, बैंड-बाजे और जुलूस के साथ पूरे क्षेत्र में निकाला काफिला।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। रसूलाबाद विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह के विदाई समारोह में शिक्षकों ने अपने प्रिय अधिकारी को नम आंखों से विदाई दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और हर शिक्षक के चेहरे पर उनके प्रति गहरा सम्मान व बिछड़ने की कसक साफ नजर आई।

उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि अजब सिंह यादव ने रसूलाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान सभी शिक्षक साथियों के दिलों पर राज किया और हर वर्ग व संगठन के साथ आत्मीयता व सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे। शिक्षकों के अनुसार उनके सहज व्यवहार, निष्पक्ष कार्यशैली और अपनत्व को रसूलाबाद के शिक्षक सदैव याद रखेंगे क्योंकि अब तक यहां ऐसा खंड शिक्षा अधिकारी नहीं आया जिसने किसी भी संगठन या शिक्षक को इतना अपनापन दिया हो और जाते-जाते सभी को भावुक कर रुला गया हो।

समारोह के दौरान संसाधन केंद्र के कर्मचारियों और विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा। केंद्र के कर्मचारियों में अक्षय त्रिपाठी ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया जबकि जसवीर, धीरज कुमार, विपिन कुमार, प्रशांत और ब्रजमोहन यादव ने स्मृति चिह्न भेंट किए। वहीं विनीत मिश्रा ने स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया।

पुरानी पेंशन बहाली मंच से ब्लॉक संयोजक सुखदेव बाबू की टीम के त्रिलोक चंद, नागेंद्र वर्मा, संतोष यादव, मोहम्मद इलियास, वसीम अहमद, अर्पित, कृष्णा, शिवनाथ और अनिल ने भी उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। इसके अतिरिक्त जूनियर शिक्षक संघ से रामनरेश कठेरिया, मोहम्मद जावेद, अरुण कमल, वीरेंद्र यादव, सुशील कुमार गुप्ता, रामनरेश पाल, शलिल द्विवेदी, जगन्नाथ यादव, रामरमन, प्रीति रानी, पारुल निरंजन, प्रतीक्षा त्रिपाठी तथा समस्त महिला मंडल ने स्मृति चिह्न प्रदान किए।

उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष और महामंत्री ने भी स्मृति चिह्न भेंट किया जबकि दिनेश कुमार यादव, गोविंद यादव और सचिन छावड़ा सहित सभी शिक्षक साथियों ने माल्यार्पण व स्मृति चिह्न के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन के बाद शिक्षक साथियों ने न चाहते हुए भी भारी मन से बैंड-बाजे के साथ पूरे रसूलाबाद में काफिले के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Related Articles

AD
Back to top button