कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से रसोइया गंभीर,भेजा गया हैलट

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के शिवली कस्बे में आज बुधवार को स्कूल जा रही एक रसोइए को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गई।

Story Highlights
  • शिवली कस्बे के शिवाजी नगर की निवासी राधा देवी हादसे का शिकार।
  • प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं घायल महिला।
  • गेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर।
  • गंभीर हालत के चलते शिवली CHC से कानपुर हैलट अस्पताल किया गया रेफर।
  • पुलिस तहरीर मिलने पर बाइक सवार के खिलाफ करेगी कानूनी कार्यवाही।

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के शिवली कस्बे में आज बुधवार को स्कूल जा रही एक रसोइए को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल रसोइया की पहचान शिवली कस्बे के शिवाजी नगर निवासी राधा देवी के रूप में हुई है।

राधा देवी प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं।बुधवार को वह अपने घर से पैदल विद्यालय जा रही थीं।इसी दौरान एक गेस्ट हाउस के सामने पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल रसोइए को उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल रसोइया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- 42 लाख का पैकेज और लग्जरी कार, फिर भी इस युवक ने क्यों छोड़ी नौकरी? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button