कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में शादी का झांसा देकर नाबालिक किशोरी को भगा ले जाने का आरोप,रिपोर्ट दर्ज
पुलिस किशोरी समेत आरोपी की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।किशोरी की मां ने एक युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।महिला का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी 14 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया।
महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह पास के गांव के अस्पताल में दवा लेने गई थी।इसी दौरान गांव का रहने वाला पुष्पेंद्र उसके घर आया और उसकी गैरमौजूदगी में बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।किशोरी समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।



