उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

छेड़छाड़ व पास्को मामले में आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

महिला संबंधी अपराध पर नियंत्रण एवं वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने पास्को एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है

पुखरायां।महिला संबंधी अपराध पर नियंत्रण एवं वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने पास्को एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा बीते 28 अप्रैल को अजय कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी पलिया बांसखेड़ा थाना रसूलाबाद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रसूलाबाद पर एक व्यक्ति के विरुद्ध छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविंद यादव उर्फ लक्खा निवासी ग्राम पलिया बांस खेड़ा थाना रसूलाबाद को थाना क्षेत्र के पलिया बांस खेड़ा के पास ककवन बॉर्डर मुख्य मार्ग से महज 24 घंटे में धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button