कानपुर देहात

कानपुर देहात में स्वतंत्रदेव सिंह का विपक्ष पर तंज, बोले – अब नौकरियों में नहीं चलती चाचा-भतीजों की सिफारिश

UP BJP President Swatandradev Singh स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि योगी सरकार में नौकरियां काबिलियत व ईमानदारी से मिलती हैं। पहले की सरकार में चाचा भतीजों की सिफारिश पर यह हासिल होती थी। कांग्रेस केवल झूठ बोलना जानती है।

कानपुर देहात, अमन यात्रा। BJP President Swatandradev Singh अकबरपुर के सांसद सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पिता की पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्रदेव सिंह शरीक हुए। कंचौसी में स्व. दर्शन सिंह की पुण्यतिथि व चार वर्ष सरकार के पूरा होने पर आयोजित विचार गोष्ठी में स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल और केवल झूठ बोलना है, कांग्रेसी कभी हिंदू आतंकवाद कहते हैं तो कभी सरकार को किसान विरोधी बताते हैं।

स्वतंत्रदेव सिंह का कहना था कि आज क्षेत्रीय दलों में भ्रष्टाचार तेजी से पनप रहा है और देश व प्रदेश की जरूरत मोदी व योगी ही हैं। आज भाजपा सरकार व देश की ताकत ही है कि अमेरिका की धरती पर भी जय श्रीराम व भारत मां का नारा लग रहा है। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर ही काम करती है और आगे भी करती रहेगी। किसानों की आय दोगुनी करने का काम सरकार कर  रही लेकिन यह कुछ ताकतों व विपक्षियों को रास नहीं हा रहा है। उन्होंने  कहा कि योगी सरकार में नौकरियां काबिलियत व ईमानदारी से मिलती हैं। पहले की सरकार में चाचा भतीजों की सिफारिश पर यह हासिल होती थी। चार वर्ष में जितना काम योगी सरकार ने किया है उतना कभी दूसरी सरकारें नहीं कर पाईं। इस दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही कोरोना वारियर्स का भी सम्मान मंच पर किया गया। गोष्ठी में सांसद भोले के अलावा जालौन के सांसद भानुप्रताप वर्मा व एमएलसी अरूण पाठक मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button