कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गौशाला प्रबंधन में अनियमितताओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई,पढ़े रिपोर्ट 

ग्राम पंचायत धरमपुर में गौशाला संचालन से जुड़े दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर सरफराज हुसैन, ग्राम विकास अधिकारी, विकास खण्ड सन्दलपुर, कानपुर देहात को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Story Highlights
  • प्रथम दृष्टया अनियमितताएं एवं कर्तव्यपालन में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत धरमपुर, विकास खण्ड सन्दलपुर, कानपुर देहात के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस निर्गत।

कानपुर देहात: ग्राम पंचायत धरमपुर, विकास खण्ड सन्दलपुर स्थित गौशाला के प्रबंधन में पाई गई अनियमितताओं को प्रशासन द्वारा अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित व सख्त कार्रवाई की गई है।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत शिकायत के क्रम में उपजिलाधिकारी सिकन्दरा की जांच आख्या एवं खण्ड विकास अधिकारी सन्दलपुर व तहसीलदार सिकन्दरा द्वारा संयुक्त स्थलीय निरीक्षण में आहार व साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई.

तथापि एक मृत गौवंश के नियमानुसार निस्तारण न होने तथा एक अन्य मृत गौवंश को कुत्तों द्वारा नोचे जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत धरमपुर में गौशाला संचालन से जुड़े दायित्वों के समुचित निर्वहन में कर्तव्यपालन में लापरवाही के आरोप में ग्राम प्रधान संजय सिंह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है तथा ग्राम विकास अधिकारी सरफराज हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही संस्थित की गई है.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद की समस्त गौशालाओं में गौवंश संरक्षण, देखभाल एवं प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु तहसील स्तरीय समिति, ब्लॉक स्तरीय समिति एवं जिला स्तरीय समिति को गौशालाओं का नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी, मृत पशुओं के नियमानुसार निस्तारण, स्वच्छता, आहार उपलब्धता तथा संवेदनशील मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में प्रसव के 17 दिन बाद महिला की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button