कानपुर देहात: बरौर में चार दिवसीय रामलीला व दशहरा महोत्सव का शुभारंभ
राम वनवास लीला देख दर्शक हुए भावुक

बृजेंद्र तिवारी पुखरायां। बरौर कस्बे के रामलीला मैदान में लवकुश दशहरा कमेटी के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय रामलीला व दशहरा महोत्सव के पहले दिन शनिवार को कलाकारों ने श्रीराम वनवास लीला का सुंदर मंचन किया।कमेटी अध्यक्ष प्रताप बाल्मीकि ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर लीला का शुभारंभ किया।श्री मां गायत्री मंच डेरापुर के कलाकारों ने व्यास के निर्देशन में कैकेई कोप भवन और दशरथ संवाद का मंचन किया।
दासी मंथरा के बहकावे में आकर महारानी कैकेई कोपभवन चली गईं। राजा दशरथ उन्हें मनाने पहुंचे।कैकेई ने उनसे भरत के लिए राजसिंहासन और श्रीराम के लिए 14 साल का वनवास मांगा।कैकेई की मांग सुनकर राजा दशरथ बहुत परेशान हो गए।उन्होंने कैकेई को समझाने की बहुत कोशिश की।लेकिन वह अपनी जिद्द पर अड़ी रहीं।दशरथ की मजबूरी और रघुकुल रीति सदा चली आई प्रसंग देखकर दर्शक भावुक हो उठे।

इस लीला ने त्याग,मर्यादा और वचन पालन का संदेश दिया।रामलीला को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।रामलीला में राम का अभिनय विवेक मिश्रा ने,लखन का अभिनय जसुआपुर के बड़े ने,दशरथ का अभिनय बब्बू राजा मस्ताना ने,सुमंत्र का राजेंद्र ने,कैकेई का जगदीश मिश्रा ने,गुरु वशिष्ठ का सतेंद्र मिश्रा ने तथा कॉमेडियन का अभिनय अंकुर मिश्रा ने किया।
इस मौके पर आयोजक मंडल के राजू चौधरी,उमाकांत अवस्थी,राजकुमार कमल,सोनू कमल,हरिश्चंद्र उपाध्याय,मयंक त्रिवेदी, ओम सचान,मो आमिर,मो शमशाद,विजय कमल,मो अरसत समेत नगरवासी मौजूद रहे।



