कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: ₹25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार

औरैया जिले का वांटेड अपराधी राशिद पीताम्बरपुर मोड़ से गिरफ्तार

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक पुरस्कार घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना राजपुर पुलिस द्वारा की गई।

जनपद में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना राजपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ₹25,000 के इनामी अपराधी राशिद (पुत्र शहजाद, निवासी तिलकनगर जमालशाह, थाना कोतवाली औरैया) को गिरफ्तार कर लिया।

अपराधी राशिद, थाना राजपुर पर मुकदमा संख्या 64/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात द्वारा उस पर यह इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने अपराधी राशिद को दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को पीताम्बरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा (315 बोर) और 02 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर, थाना राजपुर पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 83/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति फेज 5.0: शिवली पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button