उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत,परिजन सदमे में

कानपुर देहात में शनिवार शाम ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में शनिवार शाम ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावां गांव का है।हादसा शनिवार देर शाम करीब आठ बजे हुआ। हिसावां गांव निवासी सर्वेश कुमार की आठ वर्षीय पुत्री राजरानी घर के बाहर खेल रही थी।तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए राजरानी को रौंद दिया।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।पिता सर्वेश कुमार,मां प्रतिभा देवी,भाई नितेश,बहन शैलवी,राधा का रो रो कर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button