कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीएसए रिद्धी का अनोखा प्रयास, स्कूल में पहुंच किया कन्या पूजन एवं कराया कन्या भोज

महाअष्टमी के पावन पर्व पर  जिलाधिकारी नेहा जैन की प्रेरणा व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय के मार्गदर्शन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जनपद में जारी कन्या पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आघू कमालपुर और प्राथमिक विद्यालय मिल्किन पुरवा पहुंचकर विद्यालय स्टाफ के साथ कन्या पूजन किया, साथ ही स्वयं अपने हाथों से सब्जी पूड़ी और हलवा परोसकर बच्चों को भोजन कराया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  महाअष्टमी के पावन पर्व पर  जिलाधिकारी नेहा जैन की प्रेरणा व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय के मार्गदर्शन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जनपद में जारी कन्या पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आघू कमालपुर और प्राथमिक विद्यालय मिल्किन पुरवा पहुंचकर विद्यालय स्टाफ के साथ कन्या पूजन किया, साथ ही स्वयं अपने हाथों से सब्जी पूड़ी और हलवा परोसकर बच्चों को भोजन कराया।

ये भी पढ़े-  पंचायती राज विभाग के जिम्में स्कूलों का कायाकल्प

 

ri2

वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में 11 पीपल के वृक्ष भी रोपें। इस दौरान जिला समन्वयक एमडीएम चौधरी देशवीर सिंह उनके साथ रहे। शाम को जिलाधिकारी के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गौर विकासखंड अमरौधा कानपुर देहात की बालिकाओं का एक्स्पोजर विजिट अमूल इंडिया प्लांट माती कानपुर देहात में कराया गया जिसमें समस्त बालिकाओं एवं स्टाफ ने अमूल इंडिया प्लांट में अमूल दूध उत्पादों के प्रोसेस की प्रक्रिया को जाना व समझा और हर्षोल्लास के साथ एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग किया। विजिट में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विवेक दलेला, वार्डन गोदावरी, शिक्षिकाएं श्वेता, अनुराधा, अर्चना, रंजीता, दीक्षा, सीता, स्टाफ श्री नारायण कुशवाहा, बृजमोहन, अंजू, साधना पूनम उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button