कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मंडलायुक्त व आईजी जोन कानपुर ने परौंख गांव का किया भ्रमण, कराए जा रहे कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश

मा0 राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में संभावित दौरे के दृष्टिगत मंडलायुक्त डॉ0 राजशेखर व आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार ने परौख गांव का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय मौजूद रहे.

Story Highlights
  • सम्बंधित अधिकारी अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं, कार्यों को पूर्ण कराये जाने में किसी भी तरह की न बरते लापरवाहीः-मंडलायुक्त

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  मा0 राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में संभावित दौरे के दृष्टिगत मंडलायुक्त डॉ0 राजशेखर व आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार ने परौख गांव का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय मौजूद रहे, इस मौके पर मंडलायुक्त व आईजी जोन ने हेलीपैड स्थल पर हाईटेंशन लाइन एवं पेड़ों व गांव की लाइन की जानकारी ली तथा संपूर्ण कार्य समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल, झलकारी बाई इंटर कॉलेज, पथरी देवी मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, खेल का मैदान, अंबेडकर पार्क मिलन केंद्र, अमृत सरोवर आदि में चल रहे कार्यो का जायजा लिया, मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रहे कार्यों का तत्काल पूर्ण कराएं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए, उन्होंने कहा कि गांव में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं रंगाई पुताई भी भवनों में कराया जाए, गांव के सभी हैंडपंप दुरुस्त रहें, विद्युत लाइने सही रहे तथा जहां कहीं भी जर्जर तार है उन्हें तत्काल चेंज कराएं।

ये भी पढ़े-  सीओ अकबरपुर ने सुनी जन समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

RAJ2

वही मंडलायुक्त ने ग्रामीण जनों की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर मंडलायुक्त व आईजी जोन कानपुर ने पंचायत भवन में अधिकारियों के साथ कार्यक्रम के संबंध में बैठक की।

ARJ3

बैठक में मंडलायुक्त ने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, उप जिलाधिकारी डेरापुर साक्षी शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ए के सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार आदि जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button