कलाकारउत्तरप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्र

Dharmendra Death News: नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’, 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन, मुंबई में शोक

भारतीय सिनेमा के लिए आज का दिन अत्यंत दुखद है क्योंकि लाखों दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे।

मुम्बई: भारतीय सिनेमा के लिए आज का दिन अत्यंत दुखद है क्योंकि लाखों दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने आज मुंबई में अंतिम सांस ली, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और हाल ही में उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, लेकिन आज सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

उनके निधन की खबर मिलते ही मुंबई स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे और शुभचिंतक पहुंचने लगे हैं। उनका पूरा परिवार, जिसमें पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और बेटी ईशा देओल शामिल हैं, इस मुश्किल घड़ी में एक साथ मौजूद हैं। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा, जहाँ अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के साथ-साथ उनके हजारों प्रशंसक नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देंगे। फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर इसे एक युग का अंत बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

एक भावुक संयोग यह भी है कि जिस दिन इस महान कलाकार ने दुनिया छोड़ी, उसी समय उनकी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ चर्चा में थी, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह परम वीर चक्र विजेता अरुण खेतरपाल के पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं, और फिल्म का पोस्टर आज ही के दिन सुर्खियों में था। करीब छह दशक लंबे करियर और ‘शोले’, ‘चुपके-चुपके’, ‘धर्म-वीर’ जैसी 300 से अधिक यादगार फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले धर्मेंद्र भले ही आज शारीरिक रूप से हमारे बीच न हों, लेकिन उनका दमदार अभिनय और उनका खुशमिजाज अंदाज हमेशा सिनेप्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button