कानपुर देहात: डेरापुर नगर पंचायत में आधा दर्जन से अधिक फ्रीजर खराब, गर्मी में राहगीर परेशान
भीषण गर्मी में कपालेश्वर मंदिर, तहसील और ब्लॉक परिसर में राहगीर प्यासे।

डेरापुर। नगर पंचायत कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए आधा दर्जन से अधिक वाटर फ्रीजर लंबे समय से खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी के बीच व्यापारियों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को ठंडा पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए फ्रीजर शोपीस बने हुए हैं। कपालेश्वर मंदिर परिसर में लगा फ्रीजर भी खराब पड़ा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और राहगीरों का आना-जाना रहता है।नगर पंचायत द्वारा थाना परिसर में लगा फ्रीजर भी गर्म पानी दे रहा है ब्लॉक परिसर में लगा फ्रीजर खराब है तहसील परिसर में भी फ्रीजर खराब गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था ठप होने से लोगों में नाराजगी है।
स्थानीय व्यापारियों अनूप द्विवेदी,त्रिभुवन शुक्ला ,जगदीश तिवारी,अतुल द्विवेदी और नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से खराब पड़े सभी फ्रीजरों की शीघ्र मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
ये भी पढे- कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला ट्रैक्टर ड्राइवर का शव



