कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की भिडंत, हादसे में ट्रक चालक घायल

घटना के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में क्रेन की मदद से सामान्य कराया गया।

रनियां। रनिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र ओवर ब्रिज के समीप मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रही डीसीएम में भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में क्रेन की मदद से सामान्य कराया गया।

जानकारी के अनुसार डीसीएम विक्रम यादव निवासी रोहनिया पश्चिम सुल्तानपुर कानपुर से खाली गाड़ी लेकर इंदौर जा रहा था। वहीं, ट्रक चालक रामबाबू निवासी रासीपुरवा उन्नाव लखनऊ से इटावा की ओर जा रहा था। रनियां चिरौरा गांव के सामने पहुंचते ही ट्रक चालक ने आगे चल रही डीसीएम में घुस गया। डीसीएम चालक राम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों वाहन सड़क पर तिरछे खड़े हो गए, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को हाईवे की एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

इसके बाद हाईवे टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर रनिया एस एन सिंह ने बताया कि घायल चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया गया हैं। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  मूसानगर में मायके से विवाहिता लापता,एक लाख रुपए नगदी व जेवरात भी साथ ले गई

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button