कानपुर देहात में दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, आज थाना बरौर पर मुकदमा वादी बच्चीलाल पुत्र छिद्दू पाल निवासी ग्राम करगाँव थाना बिवार जनपद हमीरपुर द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी पुत्री रूबी उम्र 25 वर्ष की शादी में दिये गये दहेज से उसके ससुरालीजन संतुष्ट नही थे, और अतिरिक्त दहेज में 02 लाख रूपये नगद व मोटर साइकिल की मांग करने व अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताडित करना व दिनांक 14.02.2026 की रात में मेरी पुत्री रूबी के साथ मारपीट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी ।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 11/2026 धारा 85/80(2)/115(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1.जितेन्द्र बाबू पुत्र गोपीचरन (पति), 2. मन्जू पत्नी गोपीचरन(सास), 3. गोपीचरन पुत्र अज्ञात (ससुर), 4. अरुण पुत्र गोपीचरन (जेठ), 5. दीपक पुत्र गोपीचरण(जेठ), 6. अंकित पुत्र गुड्डू, 7. गुड्डू पुत्र अज्ञात निवासीगण ग्राम टुटईखान थाना बरौर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों/तथ्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र बाबू उर्फ जीतू पुत्र गोपीचरन निवासी ग्राम टुटईखान थाना बरौर जनपद कानपुर देहात को आज दिनांक 18.02.2026 को ग्राम टुटईखान तिराहा थाना बरौर जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-
1. जितेन्द्र बाबू उर्फ जीतू पुत्र गोपीचरन उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम टुटईखान थाना बरौर जनपद कानपुर देहात ।
गिरफ्तारी करने वाली थाना बरौर पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्रीमती अमिता वर्मा
2. हे0का0465 योगेन्द्र सिंह
3. चा0का0 53 दुर्गेश दुबे
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल



