कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में मारी टक्कर,महिला घायल

चालक गिरफ्तार,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के खरका रोड पर एक तेज रप्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक के पास खड़ी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।घायल महिला की पहचान खरका निवासी बलवान की 35 वर्षीय पत्नी रमा देवी के रूप में हुई है।बलवान अपनी पत्नी रमा देवी के साथ बाइक से शाहजहांपुर से अपने घर लौट रहे थे।बलवान ने लघुशंका करने के लिए बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी जबकि रमा देवी बाइक के पास ही खड़ी थीं।

इसी दौरान खरका की ओर से आ रहे बालू से भरे एक ओवरलोड ट्रक ने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और रमा देवी खड्ड में जा गिरी।हादसे में रमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल रमा देवी को तत्काल उपचार के लिए शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- मूसानगर से 11वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Related Articles

AD
Back to top button