कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मानसिक विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म का प्रयास,रिपोर्ट दर्ज

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ अपनी 19 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त नातिन से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित बुजुर्ग ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते रविवार की रात करीब आठ बजे उनकी नातिन अपने घर से दूसरे घर जा रही थी तभी रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया।नातिन के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।बुजुर्ग ने बताया कि उनके पुत्र की पत्नी कैंसर से पीड़ित है और उनका कानपुर में उपचार चल रहा है।

घर में चार बच्चे हैं।जिनमें उनकी सबसे बड़ी नातिन मानसिक रोग से विछिप्त है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े- मूसानगर से 11वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Related Articles

AD
Back to top button