कानपुर

कानपुर ; सिनेमाघरों को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में नहीं मिली विस्फोटक सामग्री

पुलिस ने सिनेमाघरों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों को किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.

कानपुर,अमन यात्रा : यूपी के कानपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिले के सिनेमाघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. सोशल मीडिया पर सिनेमाघरों को बम से उड़ा देने की धमकी पोस्ट किए जाने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में आ गया. पुलिस ने फौरन एक टीम बनाई और सिनेमाघरों की तलाशी ली. राहत की बात रही कि सिनेमाघरों में किसी तरह की कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दीपक भूकर ने बताया कि किसी ने ट्विटर पर कानपुर के साउथ एक्स मॉल में स्थित सिनेमैक्स और कल्याणपुर के गुरुदेव पैलेस तथा मिराज समेत विभिन्न सिनेमाघरों को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी थी. उन्होंने बताया कि इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक दस्ता सिनेमाघरों में गया और सघन तलाशी ली, लेकिन कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.

ट्विटर पर मिली थी धमकी
बताया जा रहा है कि सूर्यवंशी बैड-1 के नाम से बने टि्वटर अकाउंट से यह धमकी दी गई. इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस और कुछ मीडिया संस्थानों को टैग किया गया था. ट्वीट पोस्ट किए जाने के बाद उस अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है. भूकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वह ट्विटर अकाउंट बनाने और धमकी भरा ट्वीट किए जाने के लिए इस्तेमाल हुए आईपी एड्रेस को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button