कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: ईको पार्क, माती में कल वृहद ऋण वितरण शिविर का होगा आयोजन

डीएम कपिल सिंह करेंगे शिविर का शुभारम्भ।

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (उ.प्र.), लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद कानपुर देहात में दिनांक 20 फरवरी 2026 को एक वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ईको पार्क, माती (कानपुर देहात) में मध्यान्ह 12ः00 बजे आयोजित होगा, जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह द्वारा किया जाएगा।

यह आयोजन मुख्यमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश की सीडी रेशियो को मार्च 2026 तक 62 प्रतिशत तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। शिविर में कृषि एवं एमएसएमई क्षेत्र से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जाएगा। शिविर में प्रमुख रूप से निम्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण एवं स्टॉल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, पीएमएफएमई योजना, पीएमईजीपी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, एनआरएलएम सीसीएल, ओडीओपी योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम मुद्रा योजना, शिविर में विभिन्न बैंकों द्वारा अपने उत्पादों एवं वित्तपोषित लाभार्थियों के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

साथ ही विकसित भारत /2047, साइबर सुरक्षा, डिजिटल ऋण, वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित जागरूकता सामग्री का प्रदर्शन भी किया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश कुमार ने जनपद में कार्यरत समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों एवं शाखा प्रबंधकों से अपील की है कि वे शिविर में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए चयनित लाभार्थियों को चेक के माध्यम से ऋण वितरण करें तथा अधिक से अधिक जनसामान्य को योजनाओं से लाभान्वित कराएं।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शाखाएं जन धन योजना एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को जोड़ने तथा अनक्लेम्ड एसेट्स के निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जनपद के समस्त बैंक अधिकारियों, लाभार्थियों एवं संबंधित विभागों से अनुरोध है कि उक्त वृहद ऋण वितरण शिविर में समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चोरी मामले में आरोपी को हुई सज़ा

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button