उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: फौजी कुलदीप सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के नेता ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र पाल सिंह मनु ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात के पुखरायां क्षेत्र में भोगनीपुर विधानसभा के ग्राम मुजम्मनपुर (जहांगीरपुर) में फौजी कुलदीप सिंह यादव के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। उनकी असामयिक मृत्यु से क्षेत्र के लोगों को गहरा दुख पहुंचा है।

आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र पाल सिंह मनु ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कुलदीप सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

फौजी कुलदीप सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी यसवंत सिंह, बलजीत सिंह, जय सिंह, प्रताप सिंह, दद्दू, कमल सिंह, रंजीत सिंह, लालू यादव, कौसलेन्द्र सिंह, अमित यादव, सुरेन्द्र सिंह, अशोक यादव, देवेंद्र सिंह, श्री कृष्ण फौजी, ब्रजपाल सिंह और पूर्व प्रधान राकेश यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कुलदीप सिंह यादव के योगदान को याद किया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो महाअभियान का किया शुभारंभ, शत-प्रतिशत टीकाकरण के दिए निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button