उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

kanpur dehat news: हाईवे पर अतिक्रमण, स्थानीय व ट्रैफिक पुलिस अवैध पार्किंग पर नहीं कर पा रही नियंत्रण, हादसे का डर

रनियां पड़ाव पर हमेशा वाहनों की अराजकता रहती है लेकिन स्थानीय व ट्रैफिक पुलिस नहीं उठा पा रही है कोई ठोस कदम।

रनियां।औद्योगिक क्षेत्र रनिया में हाईवे पर अतिक्रमण कई सालों से बड़ी समस्या है। हाईवे पर चालक मनमानी कर वाहनों आड़ा तिरछा तथा नो पार्किंग में खड़ा करते हैं। जिससे स्थानीय लोगों तथा राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं शाम के समय मॉडल शांप तथा शराब ठेकों के बाहर दर्जनों की संख्या में वाहन हाईवे पर खड़े रहते हैं। जिससे हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों के बाद भी अवैध पार्किंग पर नहीं लग पा रहा है अंकुश।

रनिया के मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या है, रनिया पड़ाव में अक्सर हाईवे पर अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं। जिससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन ना ही स्थानीय पुलिस इस पर लगाम लगा पा रही है ना ही यातायात पुलिस। रनिया पड़ाव में होटल संचालकों को बीते 2 वर्ष पहले सदर सीओ अरुण कुमार सिंह व यातायात प्रभारी द्वारा नोटिस भी दिया गया था। लेकिन स्थिति जस की तस है। वही हाईवे पर रायपुर से लेकर बारा टोल तक अवैध रूप से सैकड़ों भारी वाहन खड़े रहते हैं। जिससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रायपुर, रनिया पड़ाव, किसरवल मोड़ पर बस, इलेक्ट्रॉनिक बस, ऑटो व टेंपो संचालकों की मनमानी थम नहीं रही है। चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियों को उतारते और बैठते हैं, इससे कई बार तेजी से आने वाले वाहनों की चपेट में राहगीर आ जाते हैं।

हाईवे हाईवे की अवैध पार्किंग पर नियंत्रण नहीं
रनियां। जनपद में एक नहीं दो-दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरे हैं, इन पर प्रति दिन रात हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के कारण हाईवे से गुजरना जोखिम भरा रहता है। औद्योगिक क्षेत्र रनिया में हाईवे की सड़क के दोनों ओर ट्रकों तथा भारी वाहनों का मेला रहता है। सड़क किनारे अक्सर चालक अपने वाहन बेतरतीब खड़े कर देते हैं। जो दुर्घटना का कारण बने रहते हैं। लेकिन अवैध पार्किंग पर रोक लगाने पर स्थानीय पुलिस तथा यातायात पुलिस विफल नजर आ रही है।

मॉडल शॉप तथा शराब ठेकों के बाहर पर खड़े होते हैं आड़ा, तिरछा वाहन
रनियां। सायं समय हाईवे के किनारे संचालित मॉडल शॉप तथा शराब ठेकों के बाहर लोगों का जमावड़ा रहता है तथा हाईवे पर आड़ा तिरछा वहां खड़े होते हैं। जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। जिससे कस्बा वासियों में रोष है।

रायपुर व रनिया मैथा रोड पर संचालित है अवैध टेंपो स्टैंड

रायपुर से गजनेर जाने वाली रोड पर टेंपो आड़ा तिरछा खड़े रहते हैं। जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति रहती है। वहीं रनियां मैथा रोड पर अवैध टेंपो स्टैंड संचालित होने से आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां बीते एक महीने पूर्व स्थानीय लोगों तथा टेंपो चालकों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी, इसके बावजूद भी अवैध टेंपो स्टैंड संचालित है।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति अभियान के तहत रूरा पुलिस की बड़ी सफलता

Related Articles

AD
Back to top button