उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति अभियान के तहत रूरा पुलिस की बड़ी सफलता

जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष 'मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान' के तहत रूरा थाना पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। रूरा मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने त्वरित और लगन से कार्रवाई

Story Highlights
  • पुलिस ने अपहर्ता को सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान’ के तहत रूरा थाना पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। रूरा मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने त्वरित और लगन से कार्रवाई करते हुए, अपहरण से संबंधित एक मामले में अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।

थाना रूरा में दिनांक 03.10.2025 को मु0अ0सं0 313/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2)/87/61(2)/321(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था। इस गंभीर महिला संबंधी अपराध में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि आज दिनांक 13.10.2025 को पीड़िता को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।

बरामदगी के बाद पीड़िता को पुलिस की निगरानी में रखा गया है और नियमानुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है और कहा है कि महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता सर्वोपरि है। “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला पुलिस टीम अपराधियों पर अंकुश लगाने और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

यह सफलता दर्शाती है कि कानपुर देहात पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Articles

AD
Back to top button