कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी ने अकबरपुर इंटर कॉलेज में स्थापित बूथों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन तथा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का गहन अवलोकन किया।

कानपुर देहात: निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत आज जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनपद कानपुर देहात स्थित अकबरपुर इंटर कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 108 से 116 तक का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन तथा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं की फोटो अस्पष्ट है, उनकी फोटो पुनः अपडेट कराई जाए। साथ ही फॉर्म-6 के साथ आवश्यक अभिलेख संलग्न कराने एवं घोषणा पत्र पर आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को ऐप के प्रिव्यू ऑप्शन एवं अन्य तकनीकी सुविधाओं के समुचित उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि समयबद्ध, पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाए, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। इस मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित बीएलओ आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर: मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित  

Related Articles

AD
Back to top button