कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

kanpur news: आग लगने से खेतों में खड़ी पचास बीघे फसल जली

सजेती क्षेत्र के कोरिया गांव में का मामला, डोहरू गांव में शार्ट सर्किट से घर जला

घाटमपुर (कानपुर)। आज सोमवार की दोपहर थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम कोरिया में अज्ञात कारणों से लगी आग में कई किसानों की पचास बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने गांव वालों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांववालों ने बताया कि दोपहर करीब 11:00 के आसपास गांव के ही श्याम शुक्ला के खेतों में अचानक आग की लपटे उठने लगी। बताया कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। और मनजीत सचान, मेवालाल प्रजापति सहित करीब दस किसानों के खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

हवा के तेज झोंको से आग लगातार बढ़ती जा रही थी। आग की चपेट में पड़ोसी गांव डिबरी के किसानों के खेत आ गए। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, तथा खुद भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। दोपहर में पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझानी शुरू की इस दौरान करीब 3 घंटे से अधिक की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गांववालों ने बताया कि आग से करीब 50 बीघे फसल जली है। जिससे किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन ने सूचना पर टीम भेजकर आग से हुए नुकसान का आकलन शुरू कराया है।

उधर, एक अन्य घटना में सजेती क्षेत्र के ही ग्राम डोहरू निवासी मानू सिंह परमार के घर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग जाने के कारण दो कमरों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू कर लिया गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़े-  यूपी बोर्ड का बड़ा एक्शन: अब स्कूलों में नहीं चलेगी मनमानी केवल अधिकृत किताबों से ही होगी पढ़ाई

Related Articles

AD
Back to top button