कानपुर : घाटमपुर में महिला की संदिग्ध मौत
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घाटमपुर (कानपुर)। आज सोमवार की सुबह घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के बीहूपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी संजय सोनकर का विवाह पड़ोसी ग्राम पासीखेड़ा निवासी सीता देवी सोनकर (36) के साथ हुआ था, उसके तीन बच्चे हैं। सोमवार की सुबह सीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सीता देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
वहीं, सूचना पाकर सीता देवी के मायके वाले बीहूपुर गांव आए। उन्होंने सीता देवी की हत्या किए जाने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घाटमपुर कोतवाल दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- kanpur news: आग लगने से खेतों में खड़ी पचास बीघे फसल जली



