कानपुर

Kanpur Weather Update:फरवरी में ही महसूस हो रही मई-जून सी तपिश, आने वाले दो दिन छुड़ा सकते हैं पसीना

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ ही बारिश हुई। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ रहा है। वहां से हल्की ठंडी हवा आ रही है।

कानपुर, अमन यात्रावैसे तो कहा जात है बसंत पंचमी के बाद से मौसम बदलने लगता है, लेकिन इस बार मौसम के मिजाज काफी ज्यादा ही तल्ख होते नजर आ रहे हैं। कारण है कि एक के बाद एक करके लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर पश्चिमी हवा पर बिल्कुल ब्रेक लग गया है। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है। हवा सामान्य से तेज चल रही है। यह गर्मी में थोड़ी राहत दे रही है। इसके साथ ही वातावरण में नमी आनी शुरू हो गई है। बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को पारा और ऊपर चढ़ने की आशंका है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ ही बारिश हुई। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ रहा है। वहां से हल्की ठंडी हवा आ रही है। छत्तीसगढ़ के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। जो कि मैदानी क्षेत्रों की गर्मी को खींच कर ओडिशा की ओर ले जा रहा है। इससे वहां तापमान अधिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक रहा। डॉ. पांडेय ने बताया कि अगले दो दिन तक तापमान काफी बढ़ सकता है। मौजूदा समय में कोई भी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4, न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अधिकतम आर्द्रता 67 फीसद रही। हवा की औसत गति 4.3 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

Related Articles

AD
Back to top button