कानपुर

Kisan Rail Roko Andolan Today: कानपुर में सपा नेता नजर बंद, कन्नौज में किसान नेता गिरफ्तार

कृषि कानून को लेकर किसान आंदोलन के क्रम में रेल रोको की तैयारी पर जिलों में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। कानपुर में पुलिस ने सपा नेताओं को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। सभी प्रमुख स्टेशनों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गय

कानपुर, अमन यात्रा कृषि कानून को लेकर किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और 18 फरवरी को देश में रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। सपा आंदोलन का समर्थन कर रही है। इसके चलते गुरुवार की सुबह से ही पुलिस सतर्क रही और घर से निकलने से पहले ही कांग्रेस और सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया। वहीं कन्नौज में पुलिस ने किसान नेता व समर्थकों को हिरासत में लिया है।

संयुक्त विपक्ष मोर्चा ने अनवरगंज स्टेशन पर ट्रेन रोकने का एेलान किया था, इसके चलते पुलिस ने मोर्चा के संयोजक सुरेश गुप्ता को गुरुवार को सुबह बादशाहीनाका स्थित घर पर नजरबंद कर दिया। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के आरएस पुरम स्थित घर के बाहर भी फोर्स तैनात की गई है लेकिन वह शहर से बाहर हैं। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के सिविल लाइंस स्थित घर के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने सपा नेता मसवानपुर निवासी सम्राट विकास यादव और समाजवादी युवजन सभा ग्रामीण के अध्यक्ष अर्पित यादव, नगर सचिव अमित यादव समेत कई नेताओं को भी घरों पर नजरबंद किया। गोविंदपुरी स्टेशन पर ट्रेन रोके जाने की आशंका के चलते कई थानों का फोर्स लगा दिया गया। सेंट्रल स्टेशन और अनवरगंज, कल्याणपुर, रावतपुर स्टेशन व रेलवे ट्रैक की भी निगरानी कराई जा रही है।

 

उधर, बिठूर पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे सपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, हरिओम पांडेय, राहुल स्वर्णिम, सर्वेश यादव समेत एक दर्जन लोगों को घर पर ही नजरबंद किया। ट्वीट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता वरुण मिश्रा को चौकी पर बिठाया गया है। रेलवे ट्रैक के अलावा मंधना, बर्राजपुर स्टेशन के पास भी फोर्स तैनात की गई है। सभी क्षेत्रों में एसपी व सीओ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button