कानपुर देहात में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हारामऊ के पास नेशनल हाइवे पर मंगलवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

- पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, बल्हारामऊ के पास हुआ हादसा
कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हारामऊ के पास नेशनल हाइवे पर मंगलवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान थाना मंगलपुर क्षेत्र के झाड़े का पुरवा निवासी 30 वर्षीय संजय के रूप में हुई है।
वह मूलचंद्र के पुत्र थे।घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे की है।संजय अपने परिचित नन्नू को बाइक से बाढ़ापुर छोड़ने गए थे।वापस लौटते समय हाइवे पर बल्हारामऊ के पास सड़क पार करते समय एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही डेरापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



