औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

auraiya news : दहेज उत्पीड़न को लेकर पति, ससुर व सास गिरफ्तार

आरोपितों के खिलाफ BNS की धारा 80(2)/85 और दहेज अधिनियम के तहत कार्रवाई।

अजीतमल,औरैया। दहेज उत्पीड़न के मामले में थाना अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति, ससुर व सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना अजीतमल में दर्ज मुकदमा संख्या 144/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट में वांछित चल रहे आरोपितों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चपटा तिहारे के पास से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में योगेंद्र प्रताप सिंह (23), उसके पिता सुखवीर सिंह (54) व माता सीमा (50) निवासी ग्राम मिर्जापुर खुर्द शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामबालक शुक्ला, हेड कांस्टेबल विकास बाबू, महिला हेड कांस्टेबल निर्वेश कुमारी व कांस्टेबल रामनिवास शामिल रहे।

ये भी पढ़े-  kanpur dehat news: टेट अनिवार्यता के खिलाफ 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर शिक्षक करेंगे आंदोलन

Related Articles

AD
Back to top button