उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
सोमवार रात कसबे के जैतीपुर रोड पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई

घाटमपुर (कानपुर)। सोमवार रात कसबे के जैतीपुर रोड पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम ग्राम जैतीपुर (घाटमपुर) निवासी अंकित और राहुल बताए गए हैं। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घाटमपुर से वापस गांव लौट रहे थे। तभी, ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गए।
हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते सीएचसी घाटमपुर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर देर रात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कारवाई करने में जुटी थी।



