कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार पिकअप ने मासूम को रौंदा,मौत

आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस प्रशासन मौके पर 

Story Highlights
  • पुलिस ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के महोई गांव में रविवार को एक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई।दूध से भरी एक तेज रप्तार पिकअप ने मासूम को रौंद दिया।

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान पंकज के पुत्र सार्थक के रूप में हुई है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।घटना से आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर सड़कमार्ग जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही तहसीलदार जितेंद्र सिंह,डेरापुर,सिकंदरा,मंगलपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित परिजनों तथा ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।पुलिस ने स्थित को नियंत्रित करने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button