कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

मेगा इवेन्ट ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘

जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की अति महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत कार्ययोजना के अनुसार महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये मेगा इवेन्ट ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘ दिनांक 20 जून 2022 को अपराह्न 12 : 00 बजे से आयोजित किया जाना है.

कानपुर देहात,अमन यात्रा । जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की अति महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत कार्ययोजना के अनुसार महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये मेगा इवेन्ट ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘ दिनांक 20 जून 2022 को अपराह्न 12 : 00 बजे से आयोजित किया जाना है.

ये भी पढ़े –  जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में 133 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारित

जिसमें जनपद कानपुर देहात की घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, लैगिंक असमानता, दहेज हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र सुझाव तथा सहायता हेतु महिलाएं, कार्यालय जिलाधिकारी कानपुर देहात के दूरभाष नं0-05111-271266, 271366 ,सेन्टर मैनेजर कानपुर देहात के दूरभाष नं0-7985038513 के माध्यम से जिलाधिकारी नेहा जैन कानपुर देहात से वार्ता कर अपनी समस्या को अवगत कराकर सुझाव/निस्तारण प्राप्त कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button