कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस अधीक्षक ने सट्टी थाने में नवनिर्मित विवेचना कक्ष का किया लोकार्पण, ग्राम चौकीदारों को वितरित की टॉर्च

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने सट्टी थाने में नवनिर्मित विवेचना कक्ष का लोकार्पण कर ग्राम चौकीदारों को टॉर्च वितरित की।इस दौरान उन्होंने थाने का वार्षिक निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने सट्टी थाने में नवनिर्मित विवेचना कक्ष का लोकार्पण कर ग्राम चौकीदारों को टॉर्च वितरित की।इस दौरान उन्होंने थाने का वार्षिक निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने गुरुवार दोपहर को सट्टी थाने पहुंचकर वैदिक मंत्रोचार के साथ थाने के नवनिर्मित विवेचना कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया।

SP2

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विवेचना कक्ष का लोकार्पण होने से लोगों को राहत मिल सकेगी।वही इस दौरान तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ने थाने का वार्षिक निरीक्षण भी किया।उन्होंने थाने के कंप्यूटर कक्ष,मालखाना,पुरुष हवालात,महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया।साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई के लिए थाना प्रभारी की प्रशंसा की।तत्पश्चात उन्होंने थाना प्रभारी शिवशंकर से विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली।

SP3

एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गस्त में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा।न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने के साथ साथ अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।ग्राम चौकीदारों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें टॉर्च वितरित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकीदार कानून व्यवस्था कायम रखने की प्रथम कड़ी हैं।इसलिए उनका सहयोग एवं सम्मान जरूरी है।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button