अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि देश की आजादी और संविधान निर्माण

- वृक्षारोपण कर बताया गया पेड़ पौधों का महत्व
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर तथा घार में देश का 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि देश की आजादी और संविधान निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश और समाज के हित में आगे आना चाहिए।समाज में पिछड़े और वंचित वर्ग को आगे लाने में सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर उन्होंने घार में वृक्षारोपण कर पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे देश की अमूल्य निधि हैं।हमें इन्हें अनावश्यक रूप से नहीं काटना चाहिए बल्कि इनकी रक्षा करनी चाहिए।प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें और पेड़ अवश्य लगाएं।इस मौके पर जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र संखवार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बड़े लाल चौहान,विधानसभा अध्यक्ष जवाहर संखवार,युवराज सिंह,शिवा गुर्जर,प्रदीप मिश्रा, सिपाहीलाल,गुलाब सिंह संखवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



