कानपुर देहात: रसूलाबाद में छत की सीढ़ियों से गिरकर बच्ची घायल,भेजा गया अस्पताल
बच्ची के गिरने की आवाज और बच्चों का शोर सुनकर परिजन मौके पर दौड़े।

कानपुर देहात: जनपद के रसूलाबाद कस्बे में एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची छत की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने भाई के साथ छत की सीढ़ी पर खेल रही थी।इसी दौरान दूसरे बच्चों ने उसे धक्का दे दिया,जिससे वह सीढ़ी से नीचे गिर गई।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
बच्चों का शोर सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।घायल बच्ची की पहचान रसूलाबाद विकास नगर निवासी विकास यादव की पुत्री इष्ट देवी के रूप में हुई है।परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उसका उपचार किया।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: झाड़ियों में सजी थी जुए की फड़, भोगनीपुर पुलिस ने घेराबंदी कर 4 जुआरियों को दबोचा



