उत्तराखंड

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से जुड़े मामले की सीबीआई करेगी जांच

मामले को लेकर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि अभी कोई दोष सिद्ध नहीं हुआ है.

प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल का कहना है कि कोर्ट ने निर्णय दिया है इसलिए हम कोर्ट में आगे जाएंगे. कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं, अभी कोई दोष सिद्ध नहीं हुआ है. लेकिन, जब पूछा गया कि पद पर बने रहते क्या निष्पक्ष जांच संभव है तो उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है आरोप लगाना जबकि कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार में लिप्त रही है. हम हर जांच के लिए तैयार हैं.

ये भी सवाल उठाया गया कि बीजेपी का हमेशा से स्टैंड रहा की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहे और इसका सबसे बड़ा उदाहरण कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा हैं जिन्हें आरोप के बाद कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. बीजेपी प्रवक्ता विनोद सुयाल ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं, सिर्फ उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री हर जांच के लिए तैयार हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button