उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में सड़क हादसों में दो युवक घायल,भेजा गया अस्पताल

हलधरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक घायल

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हराहरा गांव निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई जसवंत सिंह 45 वर्ष बाइक से भोगनीपुर जा रहे थे।हलधरपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी भेजा।

दूसरी घटना में गौरीकरन निवासी प्रिंस 25 वर्ष भोगनीपुर आ रहे थे।गांव के बाहर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक गोविंद प्रसाद ने दोनों घायलों का उपचार किया।

Related Articles

AD
Back to top button