कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: SP श्रद्धा ने ग्राम बसौसी में किया पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन

एसपी बोली- ग्राम बसौसी, थाना शिवली में नागरिकों को मिलेगी त्वरित एवं सुगम पुलिस सेवा 

कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनता की पुलिस सेवाओं तक पहुंच को और सुदृढ़, सुविधाजनक एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आज ग्राम बसौसी, थाना शिवली में उठाया गया। जहाँ पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने एक नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र (Police Assistance Centre) का उद्घाटन कर शुभारंभ किया। यह केंद्र स्थानीय नागरिकों को उनके अपने क्षेत्र में ही विभिन्न पुलिस संबंधी आवश्यक सेवाएं, सलाह व सहायता प्राप्त करने का एक सुलभ मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से आमजन को थाने की औपचारिकताओं में आने वाली कठिनाइयों को कम करते हुए त्वरित मार्गदर्शन मिल सकेगा।

इस उद्घाटन समारोह में उपजिलाधिकारी मैथा, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद, थाना शिवली के प्रभारी निरीक्षक तथा ग्राम बसौसी एवं आसपास के क्षेत्रों के संभ्रांत नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि “यह सहायता केंद्र कानपुर देहात पुलिस की ‘जनता के द्वार’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक कदम है। हमारा उद्देश्य है कि पुलिस सेवाएं आम आदमी के और नजदीक पहुंचे।

यह केंद्र शिकायत दर्ज कराने, सलाह लेने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का एक सरल बिंदु के रूप में कार्य करेगा।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केंद्र पुलिस-जनता के बीच संवाद और सहयोग को और मजबूत करेगा, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था तथा सामुदायिक सुरक्षा की स्थिति में और सुधार आएगा। पुलिस सहायता केंद्र, बसौसी अब से नागरिकों के लिए निर्धारित समयावधि में खुलेगा, जहाँ प्रशिक्षित कर्मी उनकी सेवा में उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़े- रूरा अकबरपुर चौराहे पर यूजीसी के खिलाफ करणी सेना का हल्लाबोल, सौंपा ज्ञापन

Related Articles

AD
Back to top button