उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत में दो घायल,एक की हालत गंभीर

कानपुर देहात में शिवली रूरा मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर मारने के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।घायलों में एक की हालत नाजुक

Story Highlights
  • घायलों को भेजा गया अस्पताल
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में शिवली रूरा मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर मारने के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।घायलों में एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।घटना शिवली कोतवाली क्षेत्र के केशरी निवादा गांव के पास हुई।घायलों की पहचान केशरी निवादा निवासी 25 वर्षीय मोहित कुमार और उनके साले फतेहपुर गोसाईगंज निवासी सत्यम के रूप में हुई है।दोनों बुधवार शाम शिवली बाजार से दुकान का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए शिवली सीएचसी में भर्ती कराया।जहां पर मोहित कुमार की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button