उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की

कानपुर देहात। जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम ने 14 मई को नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त चन्दू मंसूरी उर्फ चांद (20 वर्ष), निवासी शंकर नगर (शिवली) को रविवार को पाण्डू नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इससे पूर्व पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया था, जिसके बाद मामले में साक्ष्य संकलन के आधार पर बीएनएस की संगीन धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल रवी कुमार की टीम द्वारा दबोचे गए इस आरोपी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 


ये भी पढे-  मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 210 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार


 

Related Articles

AD
Back to top button