पटना : बिहार में सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए ने 125 सीटें जीत ली हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है.
वहीं, विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं. एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जेडीयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने भी 4 सीटों पर जीत दर्ज की है.