उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अमृत सरोवर व खाद के गड्ढों का किया निरीक्षण

डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र ने कसोलर गांव के अमृत सरोवर व जलालपुर गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

झींझक,अमन यात्रा : डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र ने कसोलर गांव के अमृत सरोवर व जलालपुर गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।रविवार को डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र सिंह ने संदलपुर ब्लाक के कसोलर गांव में बन रहे अमृत सरोवर को देखा। काम की गति धीमी देख तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि मजदूर अधिक लगाए जाएं। बाद में उन्होंने जलालपुर गांव में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया जहां पर वर्मी कंपोस्ट के लिए बन रहे प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए खाद के गड्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव ने अच्छा कार्य किया है। योजना को दूसरे पंचायतों के प्रधानों को भी अपनाना चाहिए जिसके प्रयोग करने से गांव की गंदगी से भी निजात मिलेगी। ग्राम सचिवालय परिसर में भवन के समीप बन रहे वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की गुणवत्ता देखी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button