कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हर्ष फायरिंग की घटना के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कानपुर देहात जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना शिवली पुलिस ने जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की घटना को कारित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना शिवली पुलिस ने जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की घटना को कारित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।थाना प्रभारी कृष्णानंद राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं के रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में विश्वनाथ वर्मा पुत्र मनुआ के नाती के जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई।

जांच उपरांत घटना की पुष्टि होने पर हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी नेवादा देवराय थाना शिवली निवासी रफीक के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद लाइसेंसी बंदूक 12 बोर व एक पारदर्शी डिब्बे में 15 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर व दो अदद खोखा 12 बोर बरामद कर लिए हैं।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button