उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला

बगैर तलाक के दूसरी शादी का आरोप

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व पति द्वारा बगैर तलाक के दूसरी शादी कर लिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर रमपुरा गांव की रहने वाली आरती देवी ने रविवार को बरौर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी शादी बीते 24 नवंबर 2021 को बरौर थाना क्षेत्र के कुटरा गांव के रहने वाले अशोक कठेरिया के पुत्र राजू से हिंदू रीति रिवाज व दान दहेज के साथ संपन्न हुई थी।शादी के कुछ महीनों बाद पति राजू,ससुर अशोक,सास विद्यावती,जेठ पिंटू,जेठानी पुष्पा,चाचा उमेश व विमल अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार रुपयों की मांग करने लगे।आरोप है कि मांग पूरी न होने पर बीते 1 जनवरी 2026 को महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी।तब से दो बार वह अपनी ससुराल आ चुकी है।परन्तु घर पर किसी के न होने पर वह वापस चली गई। अचानक उसे सूचना मिली कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है जबकि उसका अभी तक तलाक नहीं हुआ है तो 19 जुलाई 2026 को वह आनन फानन में अपनी ससुराल कुटरा गांव पहुंची।जहां आरोपी उसके साथ गाली गलौज मारपीट करने लगे तथा घर से भगाने लगे।जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button