कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत,कार चालक मौके से फरार

कानपुर देहात के शिवली कस्बे में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

Story Highlights
  • पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी,पुखरायां। कानपुर देहात के शिवली कस्बे में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवली के सुभाष नगर मोहल्ले के बुजुर्ग नंदलाल सोनकर अपने बेटे के घर से लौट रहे थे।

नगर पंचायत कार्यालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन फानन में उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नंदलाल के मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हो गए।थाना प्रभारी के एन राय ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button