उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में छत से गिरकर मजदूर घायल,हालत गंभीर

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर गांव में पुताई करते समय एक मजदूर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर गांव में पुताई करते समय एक मजदूर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल मजदूर की पहचान रविशंकर 30 वर्ष के रूप में हुई है।सिखमापुर निवासिनी अंशु ने बताया कि उनके पति रविशंकर गांव के एक घर में मजदूरी पर पुताई का काम कर रहे थे।इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गए।आनन फानन में उन्हें उपचार के वास्ते पुखरायां सीएचसी लेकर गए।जहां मौजूद चिकित्सक राजवीर ने रविशंकर की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर उनका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button