प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य ही लगाना चाहिए
पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में शनिवार को वृक्षारोपण कर पेड़,पौधों के महत्त्व के विषय में बताया गया। शनिवार को कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उधोग इंटर कॉलेज में शासन की मंशा वृक्ष लगाओ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में शनिवार को वृक्षारोपण कर पेड़,पौधों के महत्त्व के विषय में बताया गया। शनिवार को कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उधोग इंटर कॉलेज में शासन की मंशा वृक्ष लगाओ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अलग अलग किस्म के फलदार तथा छायादार पेड़, पौधे रोपित किए गए। प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि वृक्ष हमारे देश की अमूल्यवान निधि हैं इसलिए हमें इन्हें अनावश्यक रूप से नहीं काटना चाहिए बल्कि इनकी रक्षा करनी चाहिए। पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है तथा इनसे पर्यावरण संतुलन बना रहता है।
ये भी पढ़े- पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, मामला पंजीकृत
प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य ही लगाना चाहिए। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी, अरविंद कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार द्विवेदी, वी के मिश्रा प्रदेश मंत्री, चंद्रेश कुमार तिवारी, डॉ. संदीप बंसल मनोज कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।