प्रयागराजउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

शासन से अनुमति मिलने के बाद शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले, तैयारियां पूरी : महानिदेशक

यूपी के परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन को सुधारने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। नए सत्र में 15 मार्च तक सभी परिषदीय स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों एवं अभ्यास पुस्तिकाओं को पहुंचा दिया जाएगा।

Story Highlights
  • स्कूली शिक्षा महानिदेशक का दावा नए सत्र में परिषदीय स्कूलों में किताबें 15 मार्च तक पहुंच जाएंगी
अमन यात्रा ,कानपुर देहात :  यूपी के परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन को सुधारने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। नए सत्र में 15 मार्च तक सभी परिषदीय स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों एवं अभ्यास पुस्तिकाओं को पहुंचा दिया जाएगा। यह दावा स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने किया है। उनका कहना है कि नए सत्र में प्रदेश भर में करीब 17 करोड़ किताबें बच्चों तक पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अभी से ही पूरी कर ली गई है।
यह भी कहा कि बच्चों को नई शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी की पुस्तकें दी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि शासन का पूरा जोर बेसिक शिक्षा के सुधार पर है। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जाए। अध्यापन का स्तर सुधरे। इन सभी बातों को लेकर निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। अध्यापकों को कई तरह के प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं।
शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में महानिदेशक ने कहा कि शिक्षकों के ब्लाक स्तर के स्थानांतरण ऑनलाइन होंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बस शासन से अनुमति मिलने का इंतजार है। यह भी कहा कि शिक्षकों की जो भी परेशानियां हैं उन्हें जल्द दूर किया  जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button