कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक राजमिस्त्री का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Story Highlights
  • परिजनों का बुरा हाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

कानपुर देहात में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक राजमिस्त्री का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की पहचान सुशील कुमार पुत्र रामप्रकाश उम्र करीब 30 वर्ष निवासी सरगावा थाना घाटमपुर कानपुर नगर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार को बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर में अचेतावस्था में लाया गया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर सूचना परिजनों को भेजी।

मृतक सुशील कुमार राजमिस्त्री का काम करता था।बुधवार को वह गजनेर कस्बे में राजमिस्त्री का काम करने निकला था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन बदहवास हो गए।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button